क्यों ये ज़िन्दगी एक पहेली सी बन जाती हे ..
कभी अपने सवालों से उलझाती हे
तो कभी गम में सम्भलना भी खुद ही सिखाती हे ...
कभी लगता हे साहिल के उस पार में अकेला खड़ा हु ...
तो ये मेरी परछाई सी बनकर अपने होने का एहसास दिलाती हे ..
कभी लगता हे हर एक साथ हे मेरे
तो कभी महसूस होते हे हर और अँधेरे
कभी दिल ख़ुशी से गाने लगता हे
तो कभी मन के किसी छोर से निकल आते हे आंसू मेरे ..
बस ये जिंदगी युही रंग अपने दिखाती हे
और में समझता हु मेरी किस्मत में अब और क्या लिखा बाकि हे
बस ये सोचकर खुश हो लेता हु
ज़िन्दगी ही तो जीना सिखाती हे.......
No comments:
Post a Comment